Breaking News

काशीपुर में बोले हरीश रावत :कांग्रेस में कुछ गड़बड़मैन हैं, देखिए वीडियो

काशीपुर । पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव हरीश रावत ने आज काशीपुर में पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि कांग्रेस को मोदी रणनीति के जबाब में आगामी चुनावों के लिए स्थानीय चेहरे की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा को भी मजबूर होकर स्थानीय चेहरे को मुख्यमंत्री के रूप में पेश कर चुनाव मैदान में उतरना होगा।

अपने ही दल कांग्रेस के लोगों द्वारा हरीश रावत का विरोध किये जाने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बोले कि हर दल में कुछ गड़बड़मैन होते हैं जिनका काम ही विरोध करना होता है। ऐसे लोगों को राजनीति का स्वाद ही गड़बड़ी करने से मिलता है।

अपने समर्थन में लांच हुये गीत हर दा आला को लेकर हरीश रावत बोले वह गायिका माया उपाध्याय को इसकै लिए धन्यवाद देते हैं। उन्होंने साफ किया कि चुनाव से इस गीत का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि माया उपाध्याय ने उनकी सरकार के कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यों को एक लोकगीत के माध्यम से व्यक्त किया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून से रूद्रपुर जाते समय काशीपुर में मानपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर कांग्रेसजनों से मिले। इस दौरान हरीश कुमार एडवोकेट, त्रिलोक अधिकारी, जय सिंह गौतम, अर्पित मेहरोत्रा, चन्द्र भूषण डोभाल आदि मौजूद थे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-