Breaking News

प्रतिभा :काशीपुर का 13 वर्षीय ये किशोर गायक ही नहीं अभिनय क्षेत्र में भी उभरता कलाकार है, लोगों ने की भरपूर सराहना

काशीपुर । प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। और न ही प्रतिभा किसी बड़े शहर की उपज हो सकती है। जी हां काशीपुर जैसे शहर में भी रहकर आप अपना नाम ऊंचाईयों तक पहुंचा सकते हैं।

काशीपुर के 13 वर्ष के उभरते गायक देव बाली ने इस बात को सत्य साबित किया है। हाल ही में देव बाली की एक एल्बम का गीत “मेरी माँ” लांच हुआ जिसे यू ट्यूब पर खूब सराहा गया था। लेकिन देव बाली ने एक और गीत गाकर अपने अंदर छिपी एक और प्रतिभा को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है। इस बार देव बाली ने अपने नये गीत “इश्के दा रोग” लांच किया है। इस गीत के माध्यम से देव बाली ने अभिनय के क्षेत्र में अपनी  प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। इस नन्हस गायक ने इस एल्बम में बेहतरीन अभिनय किया है। 

गीत उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया है। भीमताल की लोकेशन पर फिल्माए इस गीत को खूबसूरत वादियों ने और अधिक खूबसूरत अंदाज दिया है। आज इस गीत की लांचिंग के दौरान  डायरेक्टर सोनू सागर   विकास गुप्ता  मुकेश चावला डॉ जतिन गर्ग मनीष चावला पार्षद मनोज बाली  सर्वजीत सिंह मोनू मुकेश पहावा परविंदर सिंह सोनू नफीस सिद्दीकी शब्बीर अहमद जी एवं परिवार के सभी सदस्य गण मौजूद थे। मौजूद लोगों ने देव बाली के इस प्रयास को सराहनीय बताया। 
बता दें कि इस गीत में देव बाली मुख्य भूमिका है तो  नन्ही करन प्रीत अभिनेत्री यहां भूमिका में हैं।  देव बाली काशीपुर व्यापार मंडल महामंत्री अमन बाली के सुपुत्र है। उनका पहला यूट्यूब सांग मेरी माँ पूर्व में तहलका मचा चुका है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-