ब्रेकिंग :काशीपुर में पेपर मिल में हादसा, टैंक फटने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
January 31, 20211,075 Views
काशीपुर । मुरादाबाद रोड स्थित एक पेपर मिल में बीती रात्रि गैस का टैंक फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। बताया जाता है कि जिस टैंक पर मजदूर मरम्मत का काम कर रहे थे। उसमें गैस का दबाव काफी होता है। इस दौरान दोनों मजदूर टैंक पर चढ़ कर काम करने लगे। कि तभी जोर की आवाज के साथ टैंक फट गया और मजदूरों के चिथड़े उड़ गये।
इस घटना से फैक्ट्री में हड़कंप मच है। अभी विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। बताया जा रहा कि मृतक मजदूर किसी निजी कंपनी की ओर से ठेके पर कार्यरत थे।