Breaking News

पुलिस के रोकने के बाद ही हमने बैरीकेड तोड़े, दीप सिद्धू सरकार का आदमी: सतनाम सिंह पन्नू

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान किसान उग्र हो गए थे। कुछ किसान तय रूट की बजाय दूसरे रूट पर ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के अंदर घुस गए। इस दौरान उन्होंने कई जगहों पर पुलिस बैरिकेड्स भी तोड़े और पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई। उग्र किसान आईटीओ पहुंच गए, जहां उन्होंने काफी हंगामा किया। यहीं पर एक किसान की भी मौत हो गई, पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत हुई है। इसके बाद किसान लाल किले की तरफ चले गए, जहां पर किसान ट्रैक्टर लेकर लाल किले के अंदर घुस गए।

किसानों के उग्र होने के एक दिन बाद किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि ‘हमने पहले ही एलान किया था कि हम आउटर रिंग रोड पर जाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चे ने भी पहले यही ऐलान किया था। बाद में संयुक्त किसान मोर्चा पीछे हटा। हमने पुलिस के रोकने के बाद बैरीकेड्स तोड़े। हम तो पुलिस से कह रहे थे कि हम शांतिपूर्ण तरीके से आउटर रिंग रोड पर जाएंगे।’

साथ ही उन्होंने कहा कि लाल क़िले पर जाने के हम ज़िम्मेदार नहीं। लाल क़िले पर दीप सिद्धू गया। लाल किले पर जो हुआ उसका ज़िम्मेदार दीप सिद्धू हैं। दीप सिद्धू को लाल किले पर पुलिस ने क्यों नहीं रोका? दीप सिद्धू सरकार का आदमी है। हम आउटर रिंग रोड से वापस आ गए थे। पुलिस का जांच में सहयोग करेंगे। मैं संयुक्त किसान मोर्चे से बात करूंगा। लाल किले पर जो हुआ उसका ज़िम्मेदार मैं नहीं हूं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-