काशीपुर । 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की काशीपुर महानगर ईकाई द्वारा आयोजित पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन आवास विकास स्थित प० दीनदयाल उपाध्याय पार्क में किया गया। जिसमें महापौर ऊषा चौधरी ,उपजिलाधिकारी गौरव सिंघल सहित भाजपा , आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस के नेताओं एवं नगर के प्रमुख समाजसेवी मौजूद रहे ।आज के इस कार्यक्रम को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि पर्यावरण की संरक्षण को लेकर लोगों ने अपने राजनीतिक मतभेद भुलाकर एक मंच साझा किया।
राजनीतिक रूप से अलग होने के बावजूद सभी एक मंच पर एकत्रित हुए तो वहां उपस्थित सभी आंगतुक आश्चर्यचकित हो गये । इस विषय में जब संस्था के पदाधिकारियों से पूछा गया तो संस्था अध्यक्ष गौरव सक्सैना ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनो के भारत के निर्माण के लिए भारत को आवश्यकता हैै। स्वस्थ राजनीति की जिसकी शुरूआत करने का प्रयास संस्था द्वारा किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य है सभी नेताओं की समाज हित के कार्यो में बढ चढ कर भागीदारी ।
पौधारोपण कार्यक्रम में सैकड़ों पौधे शहर की संस्था क्लीन एंड ग्रीन सहित अनेक गणमान्य लोगो को सौंपे गये। क्लीन एंड क्लीन संस्था अध्यक्ष सर्वेश बंसल ने सभी पौधो को शहर के अलग अलग स्थानों पर रोपित कर उनके देखभाल की जिम्मेदारी सहर्ष स्वीकारी ।
इस मौके पर गिगलिंग ट्रीज की संचालक विचित्रा बाली , प्रोमिला बाली , भाजपा नेताओं में आशीष गुप्ता , सर्वजीत सिंह, राजकुमार सेठी , कांग्रेस नेताओं में संदीप सहगल, अल्का पाल, दीपिका गुडिया तथा आम आदमी पार्टी की ओर से अमिताभ सक्सैना , मयंक शर्मा आदि उपस्थित थे।
शहर के अन्य गणमान्य लोगो में अतिथि के तौर पर डा० सतांशु माथुर, डा०वाचा सक्सैना , डा० ईला मेहरोत्रा , एड० अरविंद सक्सैना , एड० मुकेश सक्सैना , एड० कामिनी श्रीवास्तव, अशोक सक्सैना , सुशील सक्सैना , विन्तेश सक्सैना , अर्चना लोहनी , मनीष सपरा , प्रवेश राठी , मुमताज मंसूरी , आनंद प्रकाश कुलश्रेष्ठ, कुलदीप श्रीवास्तव, गीता सक्सैना , सुधा जौहरी, मधु कुलश्रेष्ठ, रश्मि सक्सैना, रागिनी सक्सेना, सुनील सक्सेना, राकेश सक्सेना संजय सक्सेना अचला सक्सेना रंजना माथुर चित्रांश सक्सेना, नीना सक्सेना संजय सक्सेना, सुशील सक्सेना, शिवानी सक्सेना, जितेन्द्र सक्सैना रागिनी सक्सेना प्रियंका श्रीवास्तव, प्रियंका सक्सेना, संजय सक्सेना, राम अवतार सक्सेना, बृजअवतार सक्सेना, अशर्फीलाल सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, मनोज सक्सेना, आलोक माथुर अपूर्व चित्रांश आदि उपस्थित रहे ।













Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal