Breaking News

काशीपुर में तमंचों सहित दो गिरफ्तार

काशीपुर । कुंडा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के बेचने के लिए ले जाये जा रहे दौरान आधा दर्जन तमंचों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक  उत्तर प्रदेश व दूसरा आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम पैगा का रहने वाला है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट ने आज अपने कार्यालय में यह जानकारी दी। 

एएसपी ने बताया कि कुंडा थाना क्षेत्र के मंडी चौकी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान  बाइक संख्या यू के 18 – 8199 पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास तलाशी के दौरान आधा दर्जन अवैध तमंचे बरामद किए।

एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि यह तमंचे जनपद रामपुर में तैयार किए जाते हैं। प्रत्येक तमंचा 4000 से ₹5000 की कीमत में बेचा जाता है। उनके मुताबिक आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है जल्दी अगर कोई मामला इनके विरुद्ध सामने आता है तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। पूछताछ के दौरान पुलिस को अभियुक्तों ने अपना नाम रणजीत सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी ग्राम काकड़ खेड़ा थाना बिलारी जिला मुरादाबाद वह दूसरे अभियुक्त ने अपना नाम अकरम अली पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी ग्राम पैगा आईटीआई जिला उधम सिंह नगर बताया। दोनों अभियुक्तों का चालान कर आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-