Breaking News

ऊधमसिंहनगर जिला विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, काशीपुर जसपुर में अवैध प्लाटिंग पर नोटिस जारी,8 कालोनियों में जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक लगाई

काशीपुर । जिला विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काशीपुर व जसपुर  तहसील क्षेत्र में कई अवैध कालोनियों में रजिस्ट्री पर रोक लगा दी है। जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि अभी और भी कालोनियों की जांच की जा रही है। फिलहाल नदी किनारे अवैध रूप से बगैर स्वीकृत नक्शे के प्लाटिंग कर प्लाट बेचे जाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है।

बीते रोज जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय तथा जसपुर उपजिलाधिकारी सुंदर सिंह तोमर ने जसपुर और काशीपुर क्षेत्र में हो रही प्लाटिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी यह देखकर हैरान रह गए कि ढेला नदी के किनारे बाढ़ग्रस्त क्षेत्र तक में अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही है। प्राधिकरण ने तत्काल उन सभी कालोनियों में प्लाट बेचे जाने पर रोक लगा दी है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि अवैध रूप से प्लाटिंग करने वाले लोगों को नोटिस जारी किये गये हैं साथ ही उन्होंने जनसामान्य से भी इन क्षेत्रों में प्लाट न खरीदने की चेतावनी दी है। 

जिन स्थानों पर अवैध प्लाटिंग के लिए नोटिस जारी किए गए हैं । उनमें जसपुर तहसील के अन्तर्गत ग्राम सरवरखेड़ा की खसरा नं 1307,1347/3 व 1347/4,की 1.132 हेक्टेयर, ग्राम बैलजूड़ी खसरा नं 45/2,447/2, की 32 बीघा, सरवरखेड़ा में खसरा नं 898,899,की 1.25 हेक्टेयर, खोखराताल काशीपुर में खसरा नं 90,91,92,व 93 के तहत 1 हेक्टेयर भूमि, खसरा नं 76 की 5 हेक्टेयर भूमि, सरवरखेड़ा कुदईयोंवाला में 214/1 की 1.434 हेक्टेयर भूमि, ग्राम बैलजूड़ी कब्रिस्तान के पास खसरा नं 916,917,918,919,925,927,तथा 929 की 25 बीघा भूमि व ग्राम गढ़ीनेगी में खसरा नं 207/2, 207/3 में 2 हेक्टेयर भूमि शामिल है। 

प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण जिले भर में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर अवैध रूप से कालोनी काटी जा रही है उन्हें ध्वस्त किया जायेगा।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-