काशीपुर । कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के तत्वाधान में अनेक लोगों ने एक सभा में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभा मुरादाबाद रोड स्थित कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ महासचिव आबिद अली एडवोकेट के कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसका संचालन रहमत अली एडवोकेट तथा अध्यक्षता कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी एडवोकेट द्वारा की गई।
इस अवसर पर कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ का भी दायित्व है कि पार्टी को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी युवाओं को रोजगार देने में फेल रही है। महंगाई भ्रष्टाचार पर चारों ओर से भाजपा सरकार घिर रही है। जनता का विश्वास भी भाजपा से उठता जा रहा है। सर्व समाज का रुझान कांग्रेस पार्टी की ओर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि मिशन 2022 के विधानसभा चुनाव में विजय पताका लहराने के लिए एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाएं।
सभा में विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी एडवोकेट व महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट द्वारा आबिद अली एडवोकेट को कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। सभा में मुक्ता सिंह, इंदर सिंह एडवोकेट राजेश शर्मा एडवोकेट, अब्दुल कादिर, रवि ढींगरा, मंसूर अली, वसीम खान, अमन खान, तनवीर खान, अफसर अली, अब्दुल रहमान, हिमांशु, राजीव माथुर एडवोकेट, अख्तर अली, जावेद खान, शादाब खान राशिद फारुखी समेत तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal