काशीपुर :क्षेत्र में भारी मात्रा में एक घर से संदिग्ध मांस पकड़ा गया
January 8, 2021802 Views
काशीपुर । नगर क्षैत्र में संदिग्ध रूप से भारी मात्रा में मांस पकड़ा गया है। हालांकि अभी पकड़ में आये मांस का पशु चिकित्सक द्वारा परीक्षण किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक सूचना के आधार पर तड़के एक घर के भीतर छापा मारा जहाँ भारी मात्रा में मांस बरामद किया गया है। पुलिस पशु चिकित्सक को मौके पर ले जाकर जांच कर रही है। उधर पुलिस अधिकारी अभी इस मामले कुछ बोलने को तैयार नहीं है।