Breaking News

मोदी सरकार को बड़ी राहत, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट नें केंद्र सरकार को बड़ी राहत देते हुए उसके 20 हजार करोड़ के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा दी है। इसके साथ ही नए संसद भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अपना फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए पर्यावरण मंजूरी व अन्य अनुमति में कोई खामी नहीं है, ऐसे में सरकार अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर आगे बढ़ सकती है। कोर्ट ने कहा है कि लैंड यूज बदलने में भी कोई खामी नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार नए संसद और इस प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित अन्य निर्माण कर सकती है। कोर्ट ने निर्माण स्थल पर एंटी स्मॉग टॉवर और एंटी स्मॉग गन लगाने का आदेश दिया है।

यह फैसला बहुमत का फैसला है. इस केस में कोर्ट ने 2:1 से फैसला दिया है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने केस में अलग राय दी है। उन्होंने कहा कि ‘परियोजना के अवार्ड के मुद्दे पर सहमत हूं। हालांकि, भूमि उपयोग पर बदलाव के फैसले से मैं असहमत हूं। इसके लिए विरासत समिति की पूर्व स्वीकृति होनी चाहिए थी।’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

श्री कायस्थ सभा काशीपुर में होली मिलन समारोह की धूम, फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। श्री कायस्थ सभा  द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-