Breaking News

सिसोदिया के साथ बहस को नहीं पहुंचे उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री मदन कौशिक,

देहरादून ।  अपनी पूर्व घोषणा के मुताबिक दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री मदन कौशिक के साथ बहस के लिए पहुंचे। हालांकि उत्तराखंड के विकास को लेकर खुली चुनौती देने वाले उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक बहस करने के लिए पहुंचे ही नहीं।

देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में मनीष सिसोदिया ने श्री कौशिक का बहुत समय तक इंतजार किया। इस दौरान सभागार खचाखच भरा रहा और लोग मदन कोशिक का इंतजार करते रहे। बाद में मनीष सिसोदिया देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में जीवन वाला में स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। जहाँ उन्होंने देखा कि चारों तरफ झाड़ियां उगी हुई थी। कमरों की स्थिति भी खराब थी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐसी हालत में इस विद्यालय में बच्चे कैसे पढ़ते होंगे।

बता दें कि श्री सिसोदिया गत दिवस 3 जनवरी को ही देहरादून पहुंच गए थे। जहां आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर आप नेता एवं राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली सहित देहरादून के अनेक नेताओं वकार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ा राजनीतिक बदलाव: बिहार के मुख्यमंत्री थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, कौन होगा नया मुख्यमंत्री? अटकलें तेज

🔊 Listen to this इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-