काशीपुर। आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी से लेकर कृषि कानूनों तक जितने भी कानून बनाये वह भाजपाईयों के अलावा किसी को भी समझ नहीं आया। पता नहीं भाजपाई कौन से ग्रह से आये हैं। भगवंत मान आज यहाँ किसान आंदोलन के समर्थन में आप पार्टी के तत्वाधान में आयोजित किसान न्याय यात्रा के दौरान मंडी परिसर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में चूर केंद्र की मोदी सरकार किसानों को उजाड़ने और बर्बाद करने पर तुली हुई है। पिछले करीब छह माह से देश का किसान अपनी होने जा रही बर्बादी के विरुद्ध शांतिपूर्ण तरीके से देश की राजधानी की चौखट पर पड़ा हुआ है। हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड से किसान मर रहे हैं मगर देश का रखवाला चुपचाप बैठा तमाशा देख रहा है। उसे अपने मन की बात तो दिखाई देती है मगर किसानों के मन की बात सुनने के लिए वे तैयार ही नहीं है। उल्टे श्री मोदी और उनकी पूरी कैबिनेट किसान आंदोलन को विफल करने में लगी हुई है। आंदोलनकारी किसानों को देशद्रोही और आतंकवादी करार दे रहीं है। 
इससे पहले आज सुबह आप सांसद सरदार भगवंत मान उत्तराखंड बॉर्डर के ग्राम रायपुर में पहुंच गए। श्री मान ने आते ही अपने चिर परिचित अंदाज से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने उत्तराखंड सहित देश के सभी किसानों का आह्वान किया कि वे सरकार के किसी भी बहकावे में ना आए। क्योंकि केंद्र सरकार बहला-फुसलाकर इस आंदोलन को तोड़ने एवं कमजोर करने में लगी हुई है। श्री मान ने कहा कि देश की हरियाली पर डाका डालने वाले कामयाब नहीं होंगे। और अंततः जीत किसानों की ही होगी। उन्होंने कहा कि भयंकर ठंड में दिल्ली के चारों ओर सड़कों पर पड़े किसानों को केंद्र सरकार मानवीय आधार पर कोई मदद तक नहीं कर रही जबकि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने किसानों की मदद करने में कोई कमी नहीं छोड़ रखी है।
श्री मान ने कहा कि तराई के घने और भयावह जंगलों को जिन किसानों ने आबाद किया और आज पूरे उत्तराखंड का पेट भर रहे हैं। देश के अन्य क्षेत्रों के किसानों के साथ-साथ इन किसानों के अस्तित्व पर भी संकट खड़ा हो गया है। संकट की इस घड़ी में आम आदमी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के साथ खड़ी है। अस्तित्व की इस लड़ाई में किसानों को जिस मदद की भी जरूरत होगी आम आदमी पार्टी मुहैया कराएगी।
उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुंचने पर उत्तराखंड प्रभारी और दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर किसान न्याय यात्रा के संयोजक आप नेता व राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली आप नेता अजय अग्रवाल प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा जिला प्रभारी अमिताभ सक्सेना मुकेश चावला अमन बाली अजयवीर विक्की सौदा प्रवीण कुमार प्रकाश राणा संजीव शर्मा सहित सैकड़ों आप कार्यकर्ताओं ने भगवंत मान का इतनी गर्मजोशी और गगनभेदी जयकारों से स्वागत किया कि सर्द मौसम में भी गर्मी का एहसास हो गया । काशीपुर में . मंच का संचालन आप नेता मनोज कौशिक ने किया। यहाँ सासंद भगवंत मान के हुए भव्य स्वागत को देख कर विरोधी दल भी भौचक्के रह गए। गांधी पार्क की भीड़ देखने लायक थी। 
किसान न्याय यात्रा के काशीपुर सीमा पर पहुंचने पर यहाँ तमाम ग्रामीण क्षेत्रों से आये किसानों ने ट्रैक्टर ट्राली रैली निकाल कर भगवंत मान का स्वागत किया। इस बीच सासंद भगवंत मान कार से उतर खुद ट्रैक्टर चलाते हुए मंडी परिसर स्थित सभा स्थल पर पहुंचे। जहाँ किसानों के साथ हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ ने भारत माता की जय के साथ उनका अभिनंदन किया।
जनसभा स्थल की खास बात यह रही कि मंच पर कोई कुर्सियां नहीं लगायी गयी थी। सासंद भगवंत मान प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर प्रभारी व दिल्ली विधायक दिनेश मोहनिया तथा किसान न्याय यात्रा के संयोजक दीपक बाली सहित सभी लोग नीचे बैठ गए।
आमतौर पर किसी सभा में नेता के बोलने पर माइक अव्यवस्था होने की स्थिति में नेता झल्ला जाते हैं। पर आप सासंद भगवंत मान माइक खराब होने पर सामान्य रहे। 





Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal