रुद्रपुर/काशीपुर। किसान बिल वापस लेने की मांग को लेकर देशभर में चल रहे आंदोलन के विरोध में आज भाजपा ने यहाँ जिला मुख्यालय में किसान बिल के समर्थन में एक रैली आयोजित की जिसमें केन्द्रीय मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक की भी आने हैं। लेकिन भाजपा द्वारा की जा रही इस रैली का जबरदस्त विरोध देखने को मिला है।

आम आदमी पार्टी कांग्रेस व तमाम किसानों ने इसका विरोध किया। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली के नेतृत्व में काशीपुर से सैकड़ों की तादाद में आप कार्यकर्ता रुद्रपुर पहुंचे और केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के विरुद्ध बनाए गए काले कानूनों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया । प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं की भाजपा केतथाकथित किसानों से भिड़ंत भी हुई । इस अवसर पर आप नेता दीपक बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से देश के किसानों के साथ खड़ी हुई है। केंद्र की भाजपा सरकार को अपने काले कानूनों को वापस लेना ही होगा । श्री बाली के साथ आप कार्यकर्ता और रैली प्रभारी विक्की सौदा जिला प्रभारी अमिताभ सक्सेना अमन बाली सर्वेश बाली अजयवीर प्रवीण कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रुद्रपुर गए हुए हैं।
आम आदमी पार्टी ने किसानों के साथ रणजीत सिंह पार्क में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को कांग्रेस नेताओं ने समर्थन दिया। आप कार्यकर्ता भाजपा की रैली का विरोध करने के लिए मोदी मैदान जाने पर अड़े हैं, लेकिन वहां पुलिस तैनात है। इस बीच विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में निकाली जा रही ट्रैक्टर रैली का किसानों ने जमकर विरोध किया और संतरे फेंक कर मारे, जिससे बवाल हो गया। स्थिति बिगड़ती देख खुद एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर को मोर्चा संभालना पड़ा।
आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के नेतृत्व में किसानों ने भाजपा की रैली का विरोध करने के लिए रणजीत सिंह पार्क में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। श्री कलेर का कहना है कि भाजपा किसानों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि देश भर के किसान इस कड़ाके की ठंड में आंदोलित हैं, मगर सरकार किसानों की सुनवाई नहीं कर रही है।
उधर कांग्रेस नेता तिलक राज बेहड़, हिमांशु गावा, सुशील गावा, संदीप चीमा, नंदलाल, सीपी शर्मा आदि ने किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया। इसी दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में गल्ला मंडी से किसानों की ट्रैक्टर रैली रणजीत सिंह पार्क के सामने से गुजरी तो आप कार्यकर्ताओं, कांग्रेसियों व किसानों ने काले झंडे दिखा कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान भाजपाईयों पर संतरे भी फेंके गए, जिस पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने खुद मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। उन्होंने ट्रैक्टरों को दूसरे रास्ते से निकलवाया।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal






