Breaking News

लालकुआँ :अंबानी के उत्पादों का बहिष्कार व दहन किया भाकपा माले ने, 27 दिसंबर को बुद्धपार्क हल्द्वानी में किसानों का महाधरना

लालकुआँ। किसान संगठनों के राष्ट्रीय आह्वान पर भाकपा (माले) द्वारा मोदी सरकार के अंबानी-अडानी राज के खिलाफ प्रदर्शन कर अंबानी के उत्पादों का बहिष्कार व जिओ फोन व सिम कार्ड तोड़ने व दहन कार्यक्रम कार रोड चौराहे पर किया गया।

इस अवसर पर  माले राज्य सचिव राजा बहुगुणा ने कहा कि, “मोदी सरकार किसानों के हित में नहीं अडाणी-अंबानी जैसे कॉरपोरेट घरानों के लिए काम कर रही है। मोदी राज अंबानी-अडानी राज में तब्दील हो चुका है। तीनों कृषि कानून किसानों के खिलाफ कॉरपोरेट के फायदे के लिए ही हैं। इसलिए किसान आंदोलन का अंबानी-अडानी के उत्पादों के बहिष्कार का फैसला सही समय पर लिया गया सही फैसला है। हम किसानों के इस आह्वान का समर्थन करते हैं।”

उन्होंने कहा कि, “खेत-खेती और किसानी को बचाने के लिए किसानों का आंदोलन अब रुकने वाला नहीं है। इसलिए मोदी सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना ही होगा, किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पाद को खरीदने के लिए मंडी व्यवस्था लागू करना होगा व किसानों से धोखाधड़ी बंंद करना होगा, सरकारी स्तर पर फसल खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करना होगा।”

इस अवसर पर तय किया गया कि किसानों के सवाल पर मोदी सरकार के हठ और कंपनी राज के खिलाफ 27 दिसंबर को बुद्धपार्क हल्द्वानी में किसानों का महाधरना आयोजित किया जायेगा। 

प्रदर्शन व अंबानी के उत्पादों के बहिष्कार व दहन कार्यक्रम में राजा बहुगुणा, इन्द्रेश मैखुरी, बहादुर सिंह जंगी, श्रीकांत, डॉ कैलाश पाण्डेय, ललित मटियाली, विमला रौथाण, अंकित, पुष्कर दुबड़िया, किशन बघरी, राजेन्द्र शाह, नैन सिंह कोरंगा, धीरज कुमार, स्वरूप सिंह दानू, आनंद दानू, हरीश टम्टा, रघुवीर प्रसाद टम्टा,त्रिलोक सिंह दानू, प्रोनोबेस करमाकर,खीम सिंह, वीरेन्द्र मेहरा आदि शामिल रहे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-