Breaking News

काशीपुर :सड़क चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा :व्यापारी भड़के

काशीपुर। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर रूद्रपुर में प्रशासन द्वारा किये जा रहे व्यापारियों के उत्पीड़न को जनहित में गलत करार देते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने प्रशासन से अपेक्षा की है कि व्यापारियों का शोषण नहीं करेगा। 

संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी दिलप्रीत सिंह सेठी एवं कुमांऊ प्रभारी अश्वनी छाबड़ा ने कहा कि रूद्रपुर में काशीपुर रोड पर बाइपास निर्माण हेतु करीब 200 व्यापारियों का प्रशासन द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। करीब 50 व्यापारियों का कारोबार लगभग खत्म हो चला है। उन्होंने कहा कि जिस जगह व्यापारी का प्रतिष्ठान होता है। वह उसे मंदिर समझता है। वहां पूजा-आराधना कर अपने परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए आजीविका कमाता है। लेकिन वर्तमान में प्रशासन सड़क चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों को नाहक परेशान कर रहा है।

http://SHABDDOOT.COM

 

उन्होंने बताया कि एक व्यापारी के साथ उसके परिवार ही नहीं कयी साथ में काम करने वाले अनेको तमाम लोग जुड़े होते हैं। यहाँ पर केवल 100-200 परिवार नहीं बल्कि 500 से 700 परिवार इस निर्णय से प्रभावित हो जाएँगे ।

उन्होंने इस संबंध में व्यापार मण्डल की रूद्रपुर महानगर इकाई के अध्यक्ष संजय जुनेजा स्थानीय विधायक राजकुमार ठुकराल व पीड़ित व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर समस्या का हल निकालने का आग्रह किया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा  को इस संदर्भ में अवगत करा दिया गया है । दोनों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन व्यापारियों के हितार्थ ही कदम उठायेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-