काशीपुर । ब्राह्मण उत्थान महासभा काशीपुर महानगर कार्यकारिणी की एक सभा आयोजित की गई। नगर अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट तथा जिला प्रभारी उमेश जोशी एडवोकेट के संचालन में संपन्न हुई सभा के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपाध्यक्ष पंडित हेमचंद भट्ट थे। श्री भट्ट पर्यवेक्षक के तौर पर सभा में मौजूद रहे।
सभा में अच्छा कार्य करने के लिए प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हेम भट्ट ने महिला विंग की महानगर अध्यक्ष श्रीमती हौसला मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बसंत बल्लभ भट्ट व पूर्व कोतवाल व नवनियुक्त कोषाध्यक्ष पंडित सुरेश चंद जोशी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बैठक में आगामी राज्य स्तरीय आम सभा की योजना बनाई गई व जनपद प्रभारी उमेश जोशी एडवोकेट व हेम भट्ट ने रामनगर में होने वाली राज्य स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक में काशीपुर से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को राम नगर ब्राह्मण उत्थान महासभा का कार्यालय खोला जाएगा।
काशीपुर महानगर के अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि इसी माह के अंत तक काशीपुर में भी कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा के कर कमलों से होगा। श्री मिश्रा ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा हाल ही में किए गए गढ़वाल मंडल के दौरे प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के दौरे से उत्तराखंड में ब्राह्मण उत्थान महासभा मजबूत हुई है। पंडित सुरेश शर्मा व वेद प्रकाश विद्यार्थी ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
अंत में महासचिव अरविंद शर्मा ने उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया वह कहा कि काशीपुर कार्यालय में प्रदेश से आने वाले ब्राह्मणों की रुकने की व्यवस्था होगी ।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ब्राह्मण अधिकारियों प्रशासनिक अधिकारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। 






Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal