Breaking News

काशीपुर :नौजवान मजदूर और किसान के बगैर देश प्रगति नहीं कर सकता :जय सिंह गौतम

काशीपुर। राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति मजदूर संघ ने केंद्र सरकार को सुझाव देते हुए कहा है कि सरकार को किसान व मजदूरों की वर्तमान स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया जाता तो इसके दूरगामी परिणाम होंगे।

संघ की लखनऊ स्थित विज्ञान केपी विमल प्रेक्षागृह विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के साथ ही संघ के प्रदेश अध्यक्ष का सम्मानपूर्ण दायित्व पाकर लौटे कांग्रेसी नेता जय सिंह गौतम ने प्रेस को बताया कि वार्षिक अधिवेशन/बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने कोरोना काल में मजदूरों की आर्थिक दशा विषय पर अपना व्याख्यान देते हुए इस बात पर जोर दिया कि इस संघ के माध्यम से हम विभिन्न क्षेत्रों में चाहे वे संगठित क्षेत्र हो या असंगठित क्षेत्र, के मजदूरों की भलाई के जो भी कार्य होंगे, वह करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक हम असंगठित मजदूरों की समस्या का निराकरण नहीं करेंगे तब तक देश का विकास संभव नहीं है। वहीं, संगठन के मध्यप्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सुमन ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पूरे देश में संगठन अपने पैरों पर खड़ा होगा और इस संगठन के माध्यम से किसान व मजदूर सरकार से अपना हक मांगेगा।

श्री गौतम ने बताया कि छात्र और उनके संगठन भी हमारे संगठन से जुड़े हैं। हमारा मानना है कि नौजवान, किसान और मजदूर के बिना देश किसी भी दिशा में प्रगति नहीं कर सकता। इसलिए इन्हें अधिकाधिक संख्या में संगठन से जोड़ा जा रहा है। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए गौतम ने कहा कि यहां भी संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को संगठन में खासी तबज्जो मिलेगी। बताया कि शीघ्र ही एक सम्मेलन भी आयोजित कराए जाने की रूपरेखा भी बनाई जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-