Breaking News

ब्रेकिंग :बाजार से खींचकर ले गया वृद्ध को गुलदार,क्षत विक्षत शव मिला, ग्रामीणों में आक्रोश

@शशांक राणा

जोशीमठ। गुलदार ने फिर  एक ग्रामीण को निवाला बनाया है । ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है । आक्रोशित लोगों ने देर सायं तक शव को नहीं उठाने दिया।

प्राप् जानकारी के अनुसार जोशीमठ नगर की ठीक सामने के गाॅव पैंका निवासी 70वर्षीय गंगा सिंह गाॅव से जोशीमठ बाजार के लिए निकले थे कि मुख्य मोटर मार्ग में पंहुचने से पहले ही घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया  गंगा सिंह को घसीटकर पास की गुफा में ले गया। पैका पैदल मार्ग पर चलने वाले अन्य ग्रामीणों को जब रास्ते मे खून दिखा तो समझ गए कि कोई घटना हो गई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी। पैका क्षेत्र गोविंदघाट रैंज के अन्तर्गत आता है। सूचना मिलने पर वन कर्मी मौके पर तो पंहुचे लेकिन ग्रामीणों ने वन कर्मियों को शव पर हाथ नहीं लगाने दिया। ग्रामीणों को कहना था कि जब तक वन महकमे के आलाधिकारी नही पंहुचते तब तक शव को हाथ नहीं लगाने दिया जाऐगा। गोविदघाट रेंज के रेंजर भी गोविदघाट/जोशीमठ से बाहर हैं और डीएफओ भी छुटटी पर होने की वजह से वन विभाग ने देर सायं को जोशीमठ रैंज के रैंजर विजय लाल आर्या को मौके पर भेजा। उनके मौके पर पंहुचने के बाद ही शव का पंचनामा हो सका।
मानवभक्षी गुलदार ने गंगा सिंह के मुंह, सिर व गले तक कि हिस्से को पूरी तरह भक्षण कर लिया था।

बताते चले कि इससे पूर्व 17सिंतबर को भी बदरीनाथ हाई-वे पर बलदौडा के पास सडक निर्माण का कार्य कर रही एक कंपनी के 35वर्षीय मजदूर नैन सिंह को भी गुलदार ने अपना शिकार बनाया था। तब भी आस-पास के ग्रामीणां ने गुलदार से बचाने के लिए वन महकमे से गुजारिश की थी। सोमवार को हुई दूसरी घटना के बाद पूरे क्षेत्र मे दहशत का माहौल है।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ जो इस वक्त मुख्यालय से बाहर है दूरभाष पर बताया कि घटना की उनको जानकारी है। और जोशीमठ के वन क्षेत्राधिकारी को मौके पर भेजा गया है। उनका कहना था कि विभागीय अधिकारियों को गुलदार के पद चिन्हों का बारीकी से निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है। ताकि पहली घटना करने वाले गुलदार व इस गुलदार की पहचान हो सके। उनका कहना था कि यदि गुलदार एक ही हुआ तो तत्काल आदमखोर घोषित किए जाने की कार्यवाही की जाऐगी। विभाग की ओर से पीडित परिवार को अनुमन्य सहायता प्रदान की जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका में बनेगी 300 अरब डॉलर की विशाल तेल रिफाइनरी, रिलायंस के साथ ऐतिहासिक साझेदारी का ट्रंप ने किया ऐलान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-