Breaking News

“ये हमारे किसान नहीं, विरोध-प्रदर्शनों के लिए पंजाब जिम्मेदार” मनोहर लाल खट्टर ने कहा

@शब्द दूत ब्यूरो

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसान आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि ये उनके राज्य के किसान नहीं है। विरोध प्रदर्शनों के लिए पंजाब जिम्मेदार है। खट्टर ने हरियाणा पुलिस को संयम बरतने पर धन्यवाद दिया है। हालांकि हरियाणा पुलिस पर किसानों के ऊपर लाठीचार्ज करने और आंसू गैस के गोले छोड़ने को लेकर आलोचना हो रही है।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने साफ तौर पर किसानों के प्रदर्शन के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री का कार्यालय प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहा है। खट्टर ने कहा, “पंजाब के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि हरियाणा के किसान इससे दूर रहे हैं। इसके लिए उनका आभार है। पुलिस भी संयम बरत रही है. जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री विरोध प्रदर्शनों को हवा दे रहे हैं।

इससे पहले भी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्विटर पर अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि किसानों के आंदोलन को लेकर उन्होंने कई बार पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-