Breaking News

ब्रेकिंग काशीपुर : बारात चढ़त से पहले दूल्हे की मौत

काशीपुर । बारात चढ़ाई की तैयारियों के दौरान दूल्हे की तबियत बिगड़ गयी। उसे उपचार के लिए यहां एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने दूल्हे को मृत घोषित कर दिया। 

यह दर्दनाक घटना यहाँ पुष्पक बिहार कालोनी में मुरादाबाद के नागफनी मौहल्ले से मुकेश पुत्र चंद्रसेन की बारात आई थी। बारात यहाँ अग्रवाल सभा भवन में ठहरायी गई थी। बताते हैं कि रात जब बारात चढ़त की तैयारी चल रही थी। तभी दूल्हे के सीने में दर्द हुआ उसकी हालत बिगड़ती देख उसे आनन फानन में एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूल्हे की मौत की सूचना जैसे ही कन्या पक्ष तक पहुंची वहां कोहराम मच गया। दूल्हे की अचानक मौत से दोनों परिवारों में मातम छाया है। दूल्हे के परिजन शव को मुरादाबाद ले गये।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड कांग्रेस में फिर बगावत की आहट? खड़गे की सभा के बाद पाला बदलने की चर्चाओं ने बढ़ाई सियासी हलचल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 अगस्त 2026) उत्तराखंड की राजनीति में कांग्रेस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-