Breaking News

बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए राजद भी उतार सकता है प्रत्याशी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

बिहार के राजनैतिक हलकों में इस बात की चर्चा गर्म है कि विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए राजद भी प्रत्याशी उतार सकता है। यदि ऐसा होता है तो अध्यक्ष पद के चुनाव में मतदान कराना पड़ेगा। राजद की ओर से प्रत्याशी के रूप में अवध बिहारी चौधरी, भाई वीरेंद्र और ललित यादव के नाम चर्चा में हैं।

सूत्रों की मानें तो पार्टी के कुछ प्रमुख विधायकों को विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले 10, सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास पर बुलाया गया है। राजद के प्रत्याशी उतारने को लेकर अंतिम फैसला पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद को करना है। लालू की हरी झंडी मिलने की स्थिति में राजद प्रत्याशी महागठबंधन का चेहरा होगा।

राजद विधायक दल की बैठक राबड़ी आवास पर होनी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पार्टी अगले तीन दिनों में सदन में सरकार को घेरने की रणनीति तय होगी। राजद विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है और महागठबंधन के अन्य सदस्यों कांग्रेस व वाम दलों के साथ मिलकर इस बार विपक्ष मजबूत भूमिका में है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-