Breaking News

काशीपुर :कांग्रेस नेता पर लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

काशीपुर । रुद्रपुर मेयर प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता नंदलाल प्रसाद पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने के विरोध में यहाँ ब्लाक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का पुतला फूंका। 

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवि ढींगरा ने कहा कि गत दिवस मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के रुद्रपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले ही कहा था कि मुख्यमंत्री के आगमन पर विरोध किया जायेगा। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार होता है किन्तु मौजूदा सरकार तानाशाही ढंग से विपक्ष के विरोध को दबाना चाहत है। जिसका प्रमाण मुख्यमंत्री के आगमन पर कांग्रेस नेता पर लाठीचार्ज करना है। ब्लाक कांग्रेस कार्यालय के समक्ष कांग्रेस जनों ने मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। 

पुतला फूंकने वालों में सुरेंद्र रावत, दलवीर सिंह, सोनू सिंह, संदीप कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-