Breaking News

काशीपुर :कायस्थ भवन में चित्रगुप्त जयंती पर समारोह आयोजित

काशीपुर ।  यहाँ चामुंडा मंदिर के निकट स्थित कायस्थ भवन में स्थापित चित्रगुप्त मंदिर में आज विधिवत हवन-पूजन व मंत्रोच्चार के साथ चित्रगुप्त महाराज की जयंंती मनाई।

इस दौरान चित्रांश लोगों ने चित्रगुप्त महाराज की मूर्ति के समक्ष दीप जलाकर पूजा अर्चना की तथा माल्यार्पण किया। एक सफेद कागज पर कलम से चित्रगुप्त महाराज की जीवनी एवं आदर्शों को लिखकर कलम की पूजा की गई। 

इस अवसर वहां मौजूद वक्ताओं ने महाराज चित्रगुप्त की जीवनी पर प्रकाश डाला। कुछ कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और गीत सुनाये। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल कलाकारों को पुरस्कार वितरित किए गये तथा बाहर से आये पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। 

जयंती समारोह में मौजूद प्रमुख लोगों में प्रांतीय अध्यक्ष वी के श्रीवास्तव, कुमांयू प्रभारी ब्रह्म प्रकाश श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष पी एन सक्सैना अध्यक्ष इंजी आनंद कुमार सक्सैना  संरक्षक डा सतांशु माथुर उपाध्यक्ष हितेंद्र भटनागर मिंटू राकेश कुमार सक्सैना संतोष कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट यशवर्धन सक्सैना अभय सक्सैना उमेश चंद्र सक्सैना सुरेंद्र भटनागर श्रीमती रुपाली जौहरी अनिल कुमार सक्सैना वीरेंद्र सक्सैना समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-