Breaking News

गुरु नानक की 551वीं जयंती पर भारत से सिखों का जत्था ननकाना साहिब जाएगा

@शब्द दूत ब्यूरो

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि गुरु नानक देव की 551वीं जयंती पर भारत से सिखों का एक जत्था पाकिस्तान स्थित ‘जन्म स्थान गुरुद्वारा ननकाना’ साहिब जाएगा और यह यात्रा 27 नवंबर से एक दिसंबर तक होगी। मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, कि यात्रा भारत और पाकिस्तान के बीच धार्मिक स्थलों की यात्रा से संबंधित 1974 के द्विपक्षीय प्रोटोकॉल के तहत होगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या गुरु नानक देव की 551वीं जयंती पर सिखों के पाकिस्तान जाने के लिए करतारपुर कॉरिडोर खोला जाएगा, श्रीवास्तव ने कहा, कि इसपर और संबंधित मुद्दों पर मंत्रालय में संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘यह निर्णय हुआ है कि गुरु नानक देव जी की 551वीं जयंती पर भारत से सिखों का एक जत्था 27 नवंबर से एक दिसंबर तक के लिए ‘जन्म स्थान गुरुद्वारा ननकाना साहिब’ जाएगा।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘केंद्र सरकार हटा रही विरोधियों की इंस्टग्राम पोस्ट,’ अभिजीत दीपके सहित कई लोगों ने की शिकायत

🔊 Listen to this नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सरकार …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-