Breaking News

दीपावली पर शिक्षिका संगीता फरासी ने घुमंतू समुदाय के लोगों को बांटी मिठाई व कंबल

@शब्द दूत ब्यूरो

श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)। जब दीपावली पर सामान्यजन अपने घर दिए, लड़ियों औऱ रंगोली से सजाने में व्यस्त रहते हैं, वहीं समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपने घरों को सजाने के साथ-साथ किसी गरीब की झोपड़ी में भी थोड़ा उजाला करने को प्रयासरत रहते हैं।

श्रीनगर गढ़वाल निवासी शिक्षिका एवं समाज सेवी संगीता फरासी भी उन्हीं शख्सियतों में से एक हैं जो समाज के वंचित वर्ग को मुस्कुराने का मौका दे ही देती हैं। प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर संगीता फरासी द्वारा घुमंतू समुदाय की बस्ती के लोगों को दिये, मिठाईयां व कंबल बांटे। इस कार्य में उनके साथ मां फाउंडेशन के सचिव सत्यजीत खंडूड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी व गढ़वाल विश्वविद्यालय पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व वर्तमान विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अंकित उछोली ने भी सहयोग दिया।

बता दें कि संगीता फरासी कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। वे निर्धन व घुमंतू समुदाय के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा भी देती हैं। निर्धन गरीब बच्चों को शिक्षा देने के लिए उन्होंने ‘नव सृजन वाटिका’ नाम से एक छोटा सा अस्थाई स्कूल भी बनाया है।

उनके सौजन्य से ही पिछले साल शहर की गलियों कभी भीख मांगने वाले बच्चे औऱ स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस की झांकियां दूर से देखने वाले बच्चे स्वतंत्रता दिवस की झांकी का हिस्सा बने। वे हर साल दीपावली पर घुमंतू समुदाय के बच्चों व उनके परिवारों को मिठाईयां एवं अन्य सामग्री वितरित करती हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-