Breaking News

काशीपुर :सर्वोदय ने नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ मनायी दीपावली एवं बालदिवस

काशीपुर।  बाल दिवस एवं दीपावली  पर सर्वोदय समिति ने संस्थाध्यक्ष अमिताभ सक्सैना एवं राज्यपाल पुरुस्कार प्राप्त शिक्षिका नमिता पंत के नेतृत्व में बांसियोवाला मंदिर के पास रहने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय जसपुर खुर्द में अध्ययनरत नन्हें मुन्नो के बीच जाकर बाल दिवस एवं दीपावली मनाई ।

कार्यक्रम के संयोजक एवं मुख्य सहयोगी नितिन पाल नें इस मौके पर सभी बच्चो को दीपावली एवं बाल दिवस की बधाई देते हुए दीपक, मोमबत्ती , मिठाई, स्टडी किट आदि उपहार स्वरूप भेंट की ।

अमिताभ सक्सैना ने बताया कि संस्था के मिशन मुस्कान के तहत संस्था द्वारा समय समय पर समाज के समाजसेवी लोगो के सहयोग से पढाई संबंधी जरुरी वस्तुऐं बच्चो को उपल्बध कराई जाती हैं। अतः आज बाल दिवस के मौके पर भी समाजसेवी नितिन पाल के सहयोग से स्टडी किट आदि सौंप कर नन्हे नौनिहालो के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया । इस दौरान नमिता पंत ने बच्चों के साथ बाल दिवस के विषय में विस्तार से चर्चा की ।
संस्थाध्यक्ष अमिताभ ने बच्चों को पर्यावरण प्रदूषण के विषय में बताते हुए पटाखे ना जलाने की शपथ दिलाई एवं आसपास के लोगों से भी अपील की कि वे भी भारतीय परम्परा के अनुसार दीपक जलाकर, ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से दीवाली मनायें ।

इस मौके पर मुकुल पाल, लक्षिता पंत, लक्ष्य पंत, आकाश,कनिका , उदय, दीपक, विन्तेश रूचि सक्सैना आदि उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-