Breaking News

जम्मू कश्मीर: सेना के जवानों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, सैन्य अफसर समेत 4 जवान शहीद

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के निकट रविवार को हुई कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। हालांकि इस दौरान हुई गोलीबारी में एक सैन्य अफसर समेत चार जवान शहीद हो गए। इसमें एक बीएसएफ जवान शामिल है।

घुसपैठ की यह कोशिश कुपवाड़ा सेक्टर में हुई। जानकारी के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के माछिल सेक्टर में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद रोधी अभियान के तहत तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। दरअसल, पाकिस्तान की ओर से सर्दियां शुरू होने के पहले घुसपैठ के प्रयास तेज हो गए हैं। इस कारण नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उसकी ओर से लगातार घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर में भेजकर अशांति फैलाई जा सके। हालांकि सतर्क सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की ज्यादातर कोशिशों को नाकाम किया है। सीमा पर तलाशी अभियान में कई बार भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार भी बरामद किए गए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘केंद्र सरकार हटा रही विरोधियों की इंस्टग्राम पोस्ट,’ अभिजीत दीपके सहित कई लोगों ने की शिकायत

🔊 Listen to this नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सरकार …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-