Breaking News

मेरी ये जीत महिलाओं के लिए सिर्फ एक शुरुआत: कमला हैरिस

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन राष्ट्रपति और कमला हैरिस उपराष्ट्रपति होंगी। उपराष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस ने शनिवार को कहा कि उनकी जीत महिलाओं के लिए सिर्फ एक शुरुआत है। अमेरिकी इतिहास में इस शीर्ष पद पहुंचने वाली वह पहली महिला हैं। जीत के बाद जो बाइडेन और कमला हैरिस ने अमेरिका के नागरिकों को संबोधित किया।

कमला हैरिस ने कहा, “इस कार्यालय मैं पहली महिला हो सकती हूं, लेकिन आखिरी महिला नहीं होऊंगी।” उन्होंने कहा, “हर छोटी बच्ची, जो आज रात मुझे देख रही है, उसे लगेगा यह संभावनाओं का देश है।” 

कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया है ”हार्दिक बधाई कमला हैरिस! आपकी सफलता अग्रणी है। यह सभी भारतीय-अमेरिकियों के लिए भी बहुत गर्व की बात है। मुझे विश्वास है कि आपके समर्थन और नेतृत्व से भारत-अमेरिका संबंध और भी मजबूत और जीवंत हो जाएंगे।”

बता दें कि भारतवंशी कमला हैरिस ने अमेरिका की राजनीति में इतिहास रच दिया है। वह अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला हैं। यही नहीं, हैरिस देश की पहली भारतवंशी, अश्वेत और अफ्रीकी अमेरिकी उपराष्ट्रपति होंगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-