Breaking News

काशीपुर :चार माह से वेतन न मिलने से नाराज रोडवेज कर्मियों का धरना दूसरे दिन भी जारी

काशीपुर । उत्तराखंड रोडवेज इम्पलाइज एसोसिएशन का छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा।

धरने पर बैठे कर्मचारियों की मांग है कि निगम प्रबंधन शासन के आदेशों की अवहेलना कर रहा है। पिछले चार महीनों से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला जिससे प्रदेश भर के रोडवेज कर्मियों में भारी आक्रोश है। रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के प्रांतीय संयोजक कैलाश पांडे ने बताया कि प्रांतीय स्तर पर पूरे प्रदेश में यह दो दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रबंधन ने रोडवेज कर्मियों की मांगे नहीं मानी तो आगे की आंदोलनात्मक कार्रवाई की जायेगी।

धरने पर बैठने वालों में अध्यक्ष जनक कौर, मंत्री मनोजकुमार, धीरज गुप्ता रामचंद्र राकेश कुमार जितेंद्र सिंह मनमीत सिंह अख्तर हुसैन गजेन्द्र पाल मौ हनीफ हरेंद्र सिंह गुलजार सिंह दीपक जोशी शैलेन्द्र पंवार के साथ ही रामनगर डिपो के महेन्द्र सिंह नेगी भूपेन्द्र सिंह भैरव नाथ रमेश कांडपाल प्रेम सिंह रावत मोहर सिंह सुखचैन सिंह रमेश चंद्र दयाल सिंह आदि शामिल थे ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-