Breaking News

हाथरस की घटना ने भाजपा के बेटी बचाओ नारे की पोल खोली :उमा वात्सल्य

काशीपुर । महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती उमा वात्सल्य ने हाथरस गैंगरेप मामले में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह घटना बताती है कि बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा की असलियत क्या है।

यहाँ जारी एक बयान में श्रीमती वात्सल्य ने कहा कि कि योगी सरकार अपनी कमियों पर पर्दा डालने की पूरी कोशिश कर रही है। मीडिया को रोकने की कोशिश नाकाम हो गई तो पीड़ित के परिजनों ने योगी के शासन की पोल खोल दी है। उन्होंने मृतका के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

श्रीमती वात्सल्य ने कहा कि तमाम न्यूज चैनलों के साथ प्रशासन की अभद्रता को लेकर मीडिया में भी आक्रोश बढ़ रहा है। देश के तमाम बड़े चैनलों को पहले प्रशासन ने पीड़िता के गांव में नहीं घुसने दिया है। एक दिन पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सासंद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को रोकने व महिला नेता अमृता धवन के सरेआम कपड़े फाड़ दिये गये। यहाँ तक कि एक चैनल की महिला रिपोर्टर को तो धरने पर बैठना पड़ा। निर्भया केस की वकील के साथ भी दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आ रहा है।

श्रीमती वात्सल्य ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सासंद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पीड़ित परिवार से मिलने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को आखिर झुकना पड़ा और इस गैंगरेप कांड की सीबीआई जांच का आदेश देना पड़ा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-