Breaking News

ब्रेकिंग :अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया भी कोरोना पॉजिटिव निकले

वाशिंग्टन।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व उनकी पत्नी मेलानिया भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं ।  आज सुबह डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ट्वीट कर यह बताया। उन्होंने कहा कि वह और उनकी पत्नी मेलानिया कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद  दोनों को  क्वारनटीन कर दिया गया है।

बता दें कि इससे पहले व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की निजी सलाहकार होप हिक्स भी शुक्रवार को ही कोरोना की चपेट में आई थीं। तब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा था कि होप हिक्स के कोरोना की चपेट में आने के बाद अब मैंने और मेलानिया ने भी टेस्ट करवाया है।  अब अगले 14 दिनों तक डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया को क्वारनटीन ही रहना होगा, अगले एक हफ्ते के बाद उनका फिर से कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर:महाराणा प्रताप चौक स्थित साइकिल मरम्मत की दो दुकानें और फल की दुकान में लगी आग, सब कुछ जलकर राख, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 मार्च 2026) काशीपुर। शहर के व्यस्त इलाके …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-