Breaking News

अनलॉक 5 :50 प्रतिशत क्षमता के साथ 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हाल थियेटर

नई दिल्ली।  अनलॉक 5 के लिए केंद्र ने नई गाइडलाइंस की घोषणा कर दी है। कंटेनमेंट जोन के बाहर तमाम आर्थिक गतिविधियों को चालू किया जा रहा है। 

जारी की गई नई गाइडलाइंस के मुताबिक सिनेमा हाल और मल्टीप्लेक्स 50 फीसदी क्षमता के साथ 15 अक्टूबर से खोले जाएंगे।  केंद्र सरकार इसके लिए  दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। वहीं  नए दिशानिर्देशों के साथ स्विमिंग पूल और मनोरंजन पार्क खोलने पर भी सहमति जताई है। लेकिन कंटेनमेट जोन में 31 अक्टूबर तक लॉकडाउन सख्ती से लागू रहेगा।

नई गाइडलाइंस में अभी भी केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग खोलने के लिए 15 अक्टूबर के बाद  उस क्षेत्र के हालात को देखने के बाद और विद्यालय के प्रबंधन से विचार विमर्श के बाद लिया जाना चाहिए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

श्री कायस्थ सभा काशीपुर में होली मिलन समारोह की धूम, फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। श्री कायस्थ सभा  द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-