Breaking News

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किये

हरिद्वार।  पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की जयंती पर शिवालिकनगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में टिहरी विस्थापित कॉलोनी में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा  ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के नाते हमें गर्व है की गत वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने गरीबों के कल्याण के अपने अडिग लक्ष्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन और अंत्योदय की विचारधारा को साकार कर के दिखाया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय  एक ऐसे युगदृष्टा थे जिनके द्वारा बोये गए विचारों और सिद्धांतों के बीच ने देश को एक वैकल्पिक विचारधारा दी। उनकी विचारधारा सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए थी और भारत को उसके गौरव पर पुनर्स्थापित करने के लिए थी।

भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी ने कहा कि दीनदयाल जी कहते थे कि जब तक हम समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति तक विकास नहीं पहुंचाते तब तक देश की स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं उनकी प्रेरणा से अनेकों राष्ट्र भक्तों ने जीवन के सभी सुखों को त्याग देश सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र विश्नोई, बुथ अध्यक्ष एसपी बोठियाल, एस के शर्मा, अंशुल शर्मा, सतेंद्र पंवार, रितेश गौड़, पुरुषोत्तम भारती, राजेश बालियान, प्रह्लाद कुमार, सूरज डोभाल, शोभन दत्ता, आदि उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-