Breaking News

टाइम पत्रिका ने जारी की सौ प्रभावशाली लोगों की लिस्ट,नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, शाहीन बाग की बिल्कीस बानो भी शामिल

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। मशहूर टाइम मैगजीन ने 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम शामिल है। पीएम मोदी के अलावा सूची में नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीनबाग में हुए आंदोलन का चेहरा रहीं 82 साल की बिल्किस बानो को मैगजीन ने विश्व के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल किया है।

बिल्किस बानो शाहीनबाग की दादी के नाम से भी जानी जाती हैं। टाइम मैगजीन की लिस्ट में अभिनेता आयुष्मान खुराना, भारतीय मूल की अमेरिकी नेता कमला हैरिस को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा मैगजीन की सूची में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडेन, एंजेला मर्केल और नैन्सी पॉलोसी जैसे बड़े-बड़े नेताओं को शामिल किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से की सीएम धामी ने

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 अप्रैल 2026) चमोली । उत्तराखंड के पवित्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-