Breaking News

काशीपुर :गन्ना आयुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के लिए सभी कांग्रेसजनों को दी थी सूचना :राठी, सहगल बोले संगठन का आदेश सर्वोपरि

काशीपुर । किसान कांग्रेस के तत्वाधान में यहाँ गन्ना आयुक्त कार्यालय पर बीते रोज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिया गया धरना महानगर कांग्रेस की टीम के न पहुंचने पर चर्चाओं में है।

किसान कांग्रेस के सुशील राठी ने शब्द दूत न्यूज पोर्टल से कहा कि धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम किसान कांग्रेस का था जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुये। उन्होंने कहा कि कि धरना-प्रदर्शन के आयोजन के लिए उन्होंने स्वयं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल को फोन कर बताया था। राठी के मुताबिक महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि वह बाहर हैं अगर समय पर आ गये धरना-प्रदर्शन में पहुंचेंगे। उनकी टीम जरूर शामिल होगी। कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह तथा मनोज जोशी ने कोरोना की वजह से धरना-प्रदर्शन में शामिल होने में असमर्थता जताई। राठी ने इस बात से इंकार कर दिया कि कोई गुटबाजी है। 

उधर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित  हर कार्यक्रम का आयोजन करना उनकी जिम्मेदारी है। पीसीसी का कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष होने के नाते पहले उनके पास आता है। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार तो नहीं है पर संगठन है। इसलिए संगठन का आदेश ही सर्वोपरि है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-