काशीपुर। ऑन चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपने समग्र शिक्षा, उत्तराखंड से एम0ओ0यू0 होने पर आज यहाँ आर0एस0ढिल्लों जनता इंटर कॉलेज, महादेवनगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल, खंड शिक्षा अधिकारी आर0एस0 नेगी , उपखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती गीतिका जोशी , अमित श्रीवास्तव अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, ऑन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, मुख्य संचालिका श्रीमती नमिता गुप्ता , ट्रस्ट के सदस्य आदित्य गुप्ता का विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरनाथ मिश्र द्वारा स्वागत किया।
कार्यक्रम में विद्यालय में उपस्थित कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक की छात्राओं को माहवारी सम्बंधित कार्यशाला के द्वारा इस सामाजिक समस्या के विषय मे चुप्पी तोड़ने और महावारी कोई बीमारी नहीं है का सन्देश दिया गया। माहवारी के समय किशोरावस्था मे एनिमिया की समस्या के बारे मे जानकारी बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर (ग्रामीण ) श्रीमती अंजू रानी ने दी।
सभी छात्राओं को ट्रस्ट की ओर से Dignity Kit (गरिमा किट) – मेंस्ट्रुअल हाइजीन किट बाटे गए। इन सभी किट मे 2 पैकेट ऑक्सी बायोडिग्रेडेबल सुविधा-जन औषधि केंद्र के सैनिटरी नैपकिन्स और साबुन बाटे गए। सभी छात्राओं को आयरन, फोलिक एसिड के सप्लीमेंट भी ट्रस्ट द्वारा वितरित किये गए।
संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल ने कहा कि महिलाओं को अपने पोषण का ध्यान रखना चाहिए। और माहवारी के विषय मे अपनी बालिकाओं का ध्यान रखना जरुरी है। एक स्वस्थ बालिका ही हमारे समाज का भविष्य और जननी हैै। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिका आर एस नेगी द्वारा छात्राओं को जैविक और अजैविक वेस्ट के विषय मेें और एक माता अपनी बालिका को किस प्रकार इस मुश्किल दिनों मे कैसे स्वस्थ रख सकती है इन विचारो पर भी परिचर्चा की और जागरूक किया।
समापन अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल द्वारा छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार भी वितरित किये। विद्यालय के समस्त स्टाफ उपप्रधानाचार्य भूपाल सिंह, श्रीमति रिम्पल कुमारी (स0अ0) विनोद कुमार (स0अ0), पवन कुमार (स0अ0), सचिन्द्र सिंह (स0अ0), श्रीमति शिवानी शर्मा आदि ने भी इस कार्यक्रम मे पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
आन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल, खंड शिक्षा अधिकारी आर0एस0 नेगी, उपखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती गीतिका जोशी को स्मृति चिन्ह भेट करते हुए उनके सहयोग के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal