Breaking News

ब्रेकिंग काशीपुर :सिक्योरिटी गार्ड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला

काशीपुर । गन्ना अनुसंधान केंद्र में सिक्योरिटी गार्ड का शव कैंपस के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह आलू फार्म स्थित गन्ना अनुसंधान केंद्र के 25 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड राजेश पुत्र रमेश चंद्र निवासी कुंडेश्वरी कैंपस के अंदर सड़क के किनारे मृत अवस्था में पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। और शव का निरीक्षण किया।

आईटीआई थाना अध्यक्ष विद्याधर जोशी ने बताया कि कि शव पर किसी तरह के चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। मृतक ने उल्टी की थी। अभी मौत कैसे हुई यह नहीं कहा जा सकता। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल पायेगी।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-