Breaking News

होम क्वारंटीन पर गए पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह

@शब्द दूत ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद सिंह विधानसभा में दो विधायकों से मुलाकाता के बाद 7 दिन के होम क्वारंटीन पर चले गए हैं। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों विधायक बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएम के मीडिया अधिकारी रवीन ठुकराल ने ट्वीट किया, “पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने विधान सभा में उनसे मिले दो विधायकों ने कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद, सरकारी प्रोटोकॉल और अपने डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, सात दिन होम क्वारंटीन में जाने का फैसला किया है।”

बता दें कि पंजाब के 29 विधायकों और मंत्रियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। कैप्टन ने उन विधायकों से एक दिवसीय विधानसभा सत्र में शामिल नहीं होने लिए आग्रह किया था जो संक्रमित विधायकों के संपर्क में थे। सिंह ने सदन में विधायी व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए कई सावधानियां बरतने का भी आदेश दिया था। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कोविड टेस्ट के लिए घर के परिसर, पंजाब भवन और विधायकों के हॉस्टल में मशीनें लगाने के लिए कहा था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-