Breaking News

शब्द दूत सर्वे :पत्रकार और बैंक अधिकारी भी हैं दौड़ में शामिल, दिलचस्प होगा परिणाम

काशीपुर । शब्द दूत न्यूज पोर्टल के 2020 के सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व सर्वे को लेकर नगर की जनता में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब महिलाओं को लेकर भी जनता के लोग अपनी राय व्यक्त करने लगे हैं। लेकिन राजनेताओं को लेकर उदासीनता जारी है।

आज सर्वे शुरू हुये पांचवां दिन है। महिलाएं मात्र तीन हैं इसमें जिन्हें लोग प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में चुन रहे हैं। अभी तक मुख्य मुकाबला सिर्फ दो लोगों के बीच है। तीसरे नंबर पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े व्यक्तित्व ने बाजी मारी है। पिछले दो दिनों से एक पत्रकार भी प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में कुछ लोगों की पसंद बना हुआ है। वहीं एक बैंकर को लेकर भी लोगों ने अपनी राय जाहिर की है।

अभी सर्वे 31 अगस्त तक जारी है। बावजूद इसके कई लोगों ने सर्वे की स्थिति जानने के लिए शब्द दूत को फोन भी किया है। लेकिन शब्द दूत अभी इस सर्वे का परिणाम नहीं जाहिर कर सकता हालांकि कल शब्द दूत सर्वे को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी नगर के लोगों को देने जा रहा है।

शब्द दूत कल बतायेगा इस सर्वे को लेकर खास बातें। आज सिर्फ इतना जानिये कि फिलहाल शहर के दो लोग इस दौड़ में काफी करीबी मुकाबले में आगे पीछे चल रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-