Breaking News

अरविंद केजरीवाल ने मृतक सफाई कर्मी के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता का चैक सौंपा, कोरोना वायरस से हुई थी मौत

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की चपेट में आकर यहाँ एक सफाई कर्मी की मौत हो गई थी। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज मृतक सफाई कर्मी के घर पहुंचे और उसके परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता का चैक सौंपा।

सीएम केजरीवाल राजू के घर पहुंचे और  परिवार को सांत्वना दी और परिवार के लिए एक करोड़ की आर्थिक मदद दी। केजरीवाल ने ट्वीट में कहा कि हमें अपने कोरोना वॉरियर्स पर गर्व है जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की सेवा की है। सफाई कर्मी राजू भी ऐसे ही कोरोना योद्धा थे। आज उनके घर जाकर परिवार से मिला और एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी। आशा है कि इससे उनके परिवार को मदद मिलेगी।’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-