Breaking News

शब्द दूत सर्वे काशीपुर :बड़े चौंकाने वाले होंगे नतीजे, राजनेताओं को नकारा, महिलाओं पर फोकस नहीं

काशीपुर । शब्द दूत न्यूज पोर्टल के 2020 के काशीपुर के 10 सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व के सर्वे में आ रही लोगों की राय बड़ी चौंकाने वाली है। जहाँ शब्द दूत न्यूज पोर्टल के इस सर्वे में बड़ी संख्या में लोगों की राय आ रही है। वहीं अफसोसजनक बात भी सामने आ रही है। शब्द दूत न्यूज पोर्टल ने नगर के पुरूष और महिला दोनों के लिए ये सर्वे किया है लेकिन अभी तक मात्र एक या दो महिलाओं के नाम पर राय आयी है और वह भी सिर्फ तीन लोगों की राय है।

एक और चौंकाने वाली बात यह है कि राजनेताओं को इस सर्वे में अभी तक लोगों ने पूरी तरह नकारा है। मात्र एक नेता को लेकर केवल तीन ही लोगों ने उनके पक्ष में अपनी राय जाहिर की है।

उधर कुछ समाजसेवियों पर्यावरण कार्यकर्ता के अलावा खेल से जुड़े व्यक्ति आदि को लेकर लोगों में होड़ दिखाई दे रही है। अभी तक के आये नतीजों में 95 फीसदी लोगों ने समाजसेवा, खेल व पर्यावरण से जुड़े व्यक्ति को लेकर अपना मत व्यक्त किया है।

शब्द दूत न्यूज पोर्टल के इस सर्वे के नतीजों का परिणाम काफी दिलचस्प होगा। फिलहाल एक बात तो साफ निकल कर आ रही कि काशीपुर के लोग किसी राजनेता को प्रभावशाली व्यक्ति नहीं मानते। वहीं इस सर्वे में महिलाओं को लेकर लोगों की उदासीनता जरूर हैरत में डालने वाली है। वह भी तब इस नगर की मेयर एक महिला हैं।

बहरहाल सर्वे अभी 31 अगस्त तक जारी है। आप अपन राय देते रहे इसी तरह।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड :खाद्य एवं रसद आपूर्ति पर राज्य सरकार की कड़ी नजर, सीएम धामी के निर्देश पर SEOC में अधिकारियों की विशेष तैनाती

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) देहरादून: वैश्विक परिस्थितियों को देखते …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-