
@शब्द दूत ब्यूरो
हैदराबाद। एक तहसीलदार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) एक करोड़ 10 लाख रुपये के रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी अधिकारी का नाम बलाराजू है।
जानकारी के मुताबिक तहसीलदार पर 28 एकड़ जमीन से संबंधित किसी मामले में यह रिश्वत लेने का आरोप है। एसीबी ने बीते शुक्रवार की रात तहसीलदार बलाराजू नागराजू के घर पर छापा मारा और रिश्वत की रकम के साथ उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।
तहसीलदार के अलावा एसीबी अधिकारियों ने एक ग्राम राजस्व अधिकारी बी साईराज को भी छापेमारी में हिरासत में लिया हैै । आरोपी अधिकारी मलकानगिरी जिले के मंडल मुख्यालय में तैनात हैं।
एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने रिश्वत में ली गई रकम देखी तो वह हैरान रह गए। रिश्वत की रकम की गिनती के लिए मशीन मंगवाई गई। और एक करोड़ दस लाख की रिश्वत अपने आप में हैरानी पैदा करने वाली है। पूरी एक रात और एक दिन लगे रकम गिनने में। एसीबी की तरफ से यह छापा हैदराबाद के प्रमुख वाणिज्यिक और आवासीय परिसर में तहसीलदार के घर पर मारा गया था।
यहाँ इससे पहले साल की शुरुआत में दो अलग-अलग मामलों में एसीबी ने दो महिला तहसीलदार को 93 लाख रुपए और 30 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ी जा चुकी हैं। 


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal