Breaking News

हरीश रावत ने स्लिप डिस्क की समस्या के चलते दौरे स्थगित किये

देहरादून । पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव हरीश रावत पिछले कुछ दिनों से लगातार राज्य के विभिन्न हिस्सों में ताबड़तोड़ दौरे करने के साथ प्रदेश सरकार पर हमलावर थे। जसपुर में सड़क पर धान रोपाई, नैनीताल अल्मोड़ा पिथौरागढ़ रूड़की में हरीश रावत प्रदेश सरकार पर असफल होने के आरोप लगा रहे थे।

पर लगातार दौरों में रहने की वजह से वह अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत नहीं हो पाये। आज उन्होंने अपनी फेसबुक वाल पर अपने स्वास्थ्य को लेकर पोस्ट किया है कि स्लिप डिस्क की वजह से वह शारीरिक दिक्कतें अनुभव कर रहे हैं। 

उन्होंने लिखा है कि “दोस्तों, शरीर ने आख़िरकार मेरी ग़लतफ़हमियां दूर कर दी हैं, कल ढंढेरा से लंढौरा तक की बैलगाड़ी यात्रा के बाद स्लिप डिस्क जैसा आभास हो रहा है, सीढ़ी उतरना, बैड में चढ़ना कठिन हो रहा है, इसलिये क्षमा चाहता हूं अगले तीन-चार दिन मैं लोगों से नहीं मिल पाऊंगा, लेकिन टेलीफोन पर मैं बातचीत के लिये आपको उपलब्ध रहूंगा।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-