Breaking News

ब्रेकिंग :एलओसी के पास 8 जनवरी को लापता हुए हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी का शव बरामद, सेना ने परिजनों को दी सूचना

जवान का परिवार के साथ फाइल फोटो

@शशांक राणा

देहरादून ।  8 जनवरी को नियंत्रण रेखा पर गश्त लगाते समय हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हुये  राजेन्द्र सिंह का शव बरामद हो गया है। बता दें कि लापता जवान को मई में सेना ने  ‘बैटल केजुअल्टी’ घोषित किया था ।

आज 15 अगस्त को राजेन्द्र सिंह की यूनिट ने उनकी पत्नी को फोन कर शव मिलने की जानकारी दी। उनका पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से रविवार सुबह चंडीगढ़ से दिल्ली भेजा जाएगा। वहां से शाम तक देहरादून पहुँचेगा।

गढ़वाल राइफल पूर्व सैनिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल डी पी एस कठैत के मुताबित रविवार को कर्णप्रयाग से उनके माता पिता भी देहरादून पहुँच जाएंगे। 17 अगस्त को हरिद्वार में पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-