Breaking News

काशीपुर : मुकदमा दर्ज होने के पांच दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से नाराज दलित नेताओं ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

काशीपुर ।  राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष नितिन गौतम एवं श्री ओम साईं राम इंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक विक्की कुमार सौदा के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से मिलकर विजय मल्होत्रा की गिरफ्तारी की मांग की।

बता दें कि विजय मल्होत्रा पर एससी एसटी एक्ट के तहत 5 दिन पूर्व मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसकी गिरफ्तारी न होने से खफा कुछ लोग सीओ मनोज ठाकुर से मिले। दलित नेताओं ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से कहा कि मुकदमा पंजीकृत होने के 5 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से दलित समाज में असंतोष व्याप्त है ।

सीओ से मिलकर गिरफ्तारी की मांग करने वालों में ओम साईं राम इंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक विक्की कुमार सौदा ,भारतीय अटल सेना के प्रदेश महासचिव विजेंद्र पाल सिंह , राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष नितिन गौतम, श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ के प्रभारी हिमांशु गौरव देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के महानगर अध्यक्ष सुमित कुमार सौदा एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सचिन गौतम , आदि शामिल थे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-