Breaking News

कोरोना काल मे प्रदेश सरकार सही समय पर सही फैसले लेने में रही असमर्थ, विपक्ष भी कमजोर : मुकेश चावला

काशीपुर। आम आदमी पार्टी ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना महामारी के दौरान उचित फैसले लेने में असमर्थ रही है। जहाँ दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमण बचाव के लिए करीब दो माह पूर्व होम आइसोलेशन और प्लाज्मा थरेपी की अनुमति दे दी थी वहीं प्रदेश सरकार अब हरकत में आई है। आप कार्यकर्ता का आरोप है कि प्रदेश सरकार सही समय पर सही निर्णय नहीं ले पा रही है, जिसका खामियाजा प्रदेश की आवाम को भुगतना पड़ रहा है।

आम आदमी पार्टी के मुकेश चावला ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि पिछले 2 माह से प्रदेश में कोरोना का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ा है। जिसके चलते आमजन अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव को प्रदेश सरकार को सही समय पर जो प्रभावी कदम उठाने चाहिए थे वह नही उठाये गए। सरकार आधे अधूरे लॉकडाउन से कोरोना का सामना करती रही। जिसके चलते कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी होती रही और आमजन के सामने रोजी रोटी का संकट गहरा गया। यदि प्रदेश सरकार ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की तरह दूरदृष्टि दिखाते हुए होम आइसोलेशन और प्लाज्मा थैरेपी पर ध्यान दिया होता तो आज हालात काफी बेहतर होते।कोरोना संक्रमण का कोई उपचार न होने पर विशेषज्ञों द्वारा प्लाज्मा थैरेपी का सुझाव दिया गया। जिसको शुरू करवाने में सरकार द्वारा बहुत देर की गई।

मुकेश चावला ने सरकार को घेरते हुये कहा कि प्रदेश की जनता कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की ओर ताकती रही और सरकार आंखे मूंदे रही। उन्होंने अन्य पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा जब विपक्ष कमजोर होता है तो सरकार बेलगाम हो जाती है। प्रदेश की भलाई को सरकार के साथ साथ विपक्ष भी मजबूत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश सरकार ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तर्ज पर होम आइसोलेशन की अनुमति दे दी है। जो कि सही निर्णय है। पूर्व में संस्थागत आइसोलेशन दिया जाता था जिस पर सरकार के करोड़ों रुपये खर्च भी हुए। यदि ये फैसला पूर्व में ही लिया गया होता तो इस पर होने वाला करोड़ों रुपया बच जाता जो कि अन्य जनकल्याण में काम आता। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन और क्वारन्टीन सेंटर के हालात किसी से छुपे नहीं हैं। भोजन से लेकर साफ सफाई की व्यवस्था बद से बदतर है। जिसको लेकर निजी संस्थाओं ने कई बार आवाज बुलंद की लेकिन वहां के हालात नही सुधरे। लेकिन अब होम आइसोलेशन से राहत की खबर है। मुकेश चावला ने कहा वो मरीज जिनकी रिपोर्ट तो पॉजिटिव है लेकिन लक्षण नहीं है बिना किसी तनाव से घर पर ही आइसोलेशन में रह कर जल्द स्वास्थ्य होंगे। मुकेश चावला ने कहा ये समय राजनीति करने का नही है। सभी को एकजुट हो कर इस महामारी का सामना करना है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका में बनेगी 300 अरब डॉलर की विशाल तेल रिफाइनरी, रिलायंस के साथ ऐतिहासिक साझेदारी का ट्रंप ने किया ऐलान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-