काशीपुर। अपनी टिप्पणियों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले व्यापारी विजय मल्होत्रा पर बाइक से टक्कर लगने के बाद महिला से अभद्रता करने के आरोप में एफआईआर दर्ज होना भारी पड़ गया। घटना के बाद महिला की शिकायत पर और उसके साथी बाइक चालक की तहरीर पर पुलिस ने उक्त व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मौका मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। उधर नगर के दर्जनों सम्भ्रांत लोगों ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट से मुलाकात कर आरोपी व्यापारी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
दरअसल काशीपुर के ग्राम बरखेडा पांडे निवासी राजकुमार पुत्र जगत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीती शाम वह साथ काम करने वाली विमला पत्नी स्व० भागवत निवासी बरखेड़ा पांडे के साथ बाइक पर माता मंदिर रोड से गुजर रहे थे। इसी बीच पीएनबी बैंक के पास आर्यनगर निवासी व्यापारी विजय मेहरोत्रा पुत्र हरीश चंद्र नामक एक युवक की बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। इस पर विजय आग बबूला हो गया और उसने मारपीट शुरू कर दी। बाइक पर बैठी विमला ने जब इसका विरोध किया तो बाइक सवार युवक ने अभद्रता कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। तहरीर मिलने के बाद एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने मौका मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। राजकुमार की तहरीर पुलिस ने महिला के साथ मारपीट के आरोपी विजय मेहरोत्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर आज संदीप सहगल के नेतृत्व में नगर के दर्जनों लोगों ने अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट से मुलाकात कर विजय मल्होत्रा की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान मौजूद लोगों ने अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट को बताया कि आरोपी व्यापारी विजय मल्होत्रा पूर्व में भी सोशल मीडिया पर लोगों के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर माहौल खराब करने का काम करता रहता है। इस दौरान प्रभात साहनी, संजय अरोरा, जतिन नरूला, संजीव अरोरा कैप्टन आदि मौजूद रहे।



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal