Breaking News

काशीपुर :भगवान श्री राम के प्रति सोशल मीडिया पर अपशब्दों के प्रयोग से भड़के लोग, आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी

काशीपुर । सोशल मीडिया पर भगवान श्री राम के विरूद्ध अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने पर भड़के लोगों ने यहाँ कोतवाली में पहुंच कर तहरीर देकर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

बीती पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के दौरान यहाँ फेसबुक पर कुछ लोगों ने भगवान राम के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया है। हिंदू समाज के लोगों में इसको लेकर रोष व्याप्त हो गया है। आज सुबह कोतवाली पहुंचे लोगों ने पुलिस को एक तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया कि फेसबुक पर कटोराताल निवासी एक व्यक्ति ने राम मंदिर व राम के प्रति आपत्तिजनक व अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया है। जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। उन्होंने आरोपी के विरूद्ध तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर वैशाली कालोनी निवासी मनोज गोला की ओर से दी गई है। पुलिस ने तहरीर ले ली है। और शाम को उन लोगों को पुनः इस संबंध में बुलाया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज :किशाऊ बांध परियोजना पर बनी सहमति,गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उत्तराखंड समेत छह राज्यों ने एमओयू को दी मंजूरी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2026) नई दिल्ली। वर्षों से लंबित …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-