Breaking News

काशीपुर कोरोना अपडेट :दो मासूम बालिकाओं समेत 13 कोरोना पॉजिटिव आये, 1 और 2 अगस्त के सैंपलों की देर रात आयी रिपोर्ट

काशीपुर । एक और दो अगस्त की आरटीपीसीआर लैब की रिपोर्ट में काशीपुर में 13 कोरोना पॉजिटिव मामले आये हैं। इनमें 7 और 4 वर्षीय दो बालिकाएं भी शामिल हैं।

1 अगस्त को भेजी गयी सैंपलों की रिपोर्ट में सुभाषनगर की 7 व 4 वर्षीय बालिकायें तथा 20 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित आये हैं ।

2 अगस्त को भेजी गई सैंपलों में बैंक कालोनी गौतमनगर में पांच लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है ।इसमें 78 वर्षीय वृद्ध भी शामिल है। जबकि अन्य 49, 44 वर्षीय महिला ,19 वर्षीय युवती ,14 वर्षीय किशोर कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।

उधर ग्राम बघेलेवाला निवासी 20 वर्षीय युवक, ग्राम बांसखेड़ा में 19 व 26 वर्षीय युवकों  भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं । सुभाषनगर में 32 और 28 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-