Breaking News

ब्रेकिंग :कोविड-19 अस्पताल में आग लगी, 8 मरीजों की मौत

अहमदाबाद। आज सुबह यहां कोविड-19 अस्पताल में आग लग गई। जिसमें आठ मरीजों की मौत हो गई।जिस अस्पताल में हादसा हुआ उसका नाम श्रेय हॉस्पिटल है। इसे कोविड-19 हॉस्पिटल बनाया गया था। यहाँ करीब 50 कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा था। 

मरने वाले सभी मरीज कोविड पॉजिटिव बताए जा रहे हैं।हालांकि अभी तक अस्पताल की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आग पर काबू पा लिया गया है।

इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ट्वीट किया- अहमदाबाद अस्पताल की घटना दुखद हैै। मृतकों के परिवार के प्रति मेरी संवेदना हैै। कामना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वो जल्द स्वस्थ हो जाएं। सीएम विजय रुपाणी और मेयर पटेल जी से मौजूदा हालात को लेकर चर्चा की है। प्रशासन प्रभावितों की हर संभव मदद करेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-